दीवाली पर भगवान विष्णु नहीं, मां लक्ष्मी के साथ क्यों पूजे जाते हैं गणेश जी?

आपने हमेशा देखा है कि दीवाली के पर्व में माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है। आमतौर पर माता लक्ष्मी को विष्णु जी के साथ विराजमान देखा जाता है, फिर इस खास दिन में माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी का पूजन क्यों होता है? ऐसे सवाल कई बार मन में आते हैं और उनका उत्तर जान लेना भी जरूरी होता है।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, दीवाली के दिन धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के साथ बुद्धि-विवेक के देवता भगवान श्री गणेश की पूजा करने के पीछे बहुत गहरे धार्मिक, पौराणिक और व्यावहारिक कारण निहित हैं। आइए जानते हैं इस प्रथा से जुड़ी मुख्य बातें क्या हैं।
धन और बुद्धि का मेल
मां लक्ष्मी धन, ऐश्वर्य और भौतिक समृद्धि की प्रतीक मानी जाती हैं, जबकि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभता के प्रतीक माने जाते हैं। इसी वजह से दीवाली के पर्व में माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा होती है।
स्थायी समृद्धि
यदि व्यक्ति को केवल धन प्राप्त हो जाए और सद्बुद्धि यानी गणेश जी की कृपा न हो, तो वह उस धन का दुरुपयोग कर सकता है या अहंकार में आकर अपना सर्वनाश कर सकता है। इसी बात का प्रतीक मानी जाती है दीवाली के दिन माता लक्ष्मी के साथ गणपति की पूजा। किसी भी व्यक्ति के पास धन और बुद्धि का संतुलन होना जरूरी है।
स्थाई वास
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, यह स्पष्ट माना है कि बिना विवेक के लक्ष्मी कभी भी स्थाई रूप से नहीं ठहरती हैं। इसी वजह से धन का उचित उपयोग और उसका सही संरक्षण तभी संभव है जब मनुष्य के पास विवेक हो।
पौराणिक कथा और वरदान
एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार मां लक्ष्मी को अपने ऐश्वर्य और सुंदरता पर थोड़ा अभिमान हो गया था और तब उन्होंने भगवान विष्णु से अपनी पूर्णता के बारे में पूछा, उस समय विष्णु जी ने कहा कि स्त्री तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती है जब तक वह मातृत्व का सुख प्राप्त न करे।
आपके कोई संतान नहीं है, इसलिए आप अभी अपूर्ण हैं। यह सुनकर माता लक्ष्मी दुखी होकर अपनी सखी माता पार्वती के पास गईं और उनसे एक पुत्र गोद लेने का अनुरोध किया। तब माता पार्वती ने अपने पुत्र गणपति को माता लक्ष्मी को दत्तक पुत्र के रूप में सौंप दिया।
उसी समय से गणेश जी माता लक्ष्मी के दत्तक पुत्र बन गए और इससे अत्यधिक प्रसन्न होकर माता लक्ष्मी ने गणेश जी को वरदान दिया कि आज से संसार में जहां भी मेरी पूजा होगी, वहां सबसे पहले मेरे पुत्र गणेश की पूजा की जाएगी। जो व्यक्ति गणेश जी की पूजा किए बिना केवल मेरी पूजा करेगा, उसे मेरी कृपा कभी प्राप्त नहीं होगी। उसी समय से दीवाली के दिन भी माता लक्ष्मी के साथ गणपति की पूजा का विधान शुरू हुआ।
वास्तव में यह प्रथा सदियों पुरानी है और दीवाली पर माता लक्ष्मी के साथ गणपति की पूजा करने से दोनों का आशीर्वाद मिलता है और घर में समृद्धि बनी रहती है।
You will see another alley between the buildings with a goblin in the back. Kids need to learn responsibility and how to clean up. The amount of light scattered termed Rayleigh scattering depends upon the size of the molecules hydrogen, oxygen, water and the wavelength of light, as demonstrated by Lord Rayleigh in. In the absence of a statewide plan or other formal guidance from health officials, universal screening for virtually all young children, as called for in the edition of Preventing Lead Poisoning in Young Children CDC, , should be carried out. This motivated some within government to improve rights protections in Canada. CleanMyMac knows what to clean and what not to clean, making it incredibly safe. In some cases, there was a perception that researchers were part of the clinical care team. Foreigners and stateless persons arriving in the Republic of Azerbaijan for Baku UEFA Europa League Final will be able to get an electronic visa within 3 working days for a standard e-visa or 3 hours for an urgent e-visa through the official web-site www. Congratulations to my sellers on receiving an excepted purchase agreement for their land. Cross the bridge and enjoy the glow of an open fire, the magnificent scenery and the specialties conjured up by our chef.


