शमिता शेट्टी को देख रोमांटिक हुए राकेश,सबके सामने कर दी ये हरकत

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकीं शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में पहुंची थीं, हालाँकि वह शो जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं। हालाँकि वह लोगों के दिल जीत चुकीं हैं और उन्हें फैंस से प्यार बहुत मिला है। वैसे शो के फिनाले से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शमिता ही शो की विनर बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालाँकि बीते रविवार को ‘बिग बॉस 15’ शो के ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी प्रकाश विनर की टॉफी जीत चुकी हैं। इन सभी के बीच शमिता चौथी रनर-अप बनकर रह गईं। वैसे अब इन सभी के बीच शमिता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राकेश बापट (Raqesh Bapat) उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

आप सभी देख सकते हैं शमिता (Shamita Shetty) और राकेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपल पैपराजी के सामने रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राकेश, शमिता पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आप देख सकते हैं जैसे ही दोनों पैपराजी के सामने पहुंचते हैं तो पैपराजी शमिता को रियल विनर कहते हुए चीयर्स करने लगते हैं। इन सभी के बीच राकेश (Raqesh Bapat), शमिता के गाल पर किस करते हैं जिससे शमिता शर्माने लगती हैं। वहीं इस दौरान शमिता नियोन आउटफिट में नजर आईं और राकेश कैजुअल कपड़ों में काफी हैंडसम लग रहे हैं। आप देख सकते हैं ऐसा लग रहा है जैसे दोनों एक दूजे के लिए ही बने हैं।

आपको पता हो राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की मुलाकात पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हुई थी जहां पर दोनों के दिलों में प्यार के फूल खिलने लगे थे। वहीं इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और रिलेशन में आ गए। अब दोनों एक दूजे के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency