मां बनने के 11 दिन बाद प्रियंका ने मैगजीन कवर के लिए कराया बेहद हॉट फोटोशूट, लगातार कमेंट कर रहे फैंस….

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुत तक अपनी ​एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका ने अपने करियर में आज वो ​मुकाम हासिल किया जिसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। हाल ही में 22 जनवरी को प्रियंका ने फैंस मां बनने की खुशखबरी फैंस को दी है। प्र‍ियंका और न‍िक जोनस सरोगेसी के जर‍िए अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक को फैंस और स्टार्स ने जमकर बधाई दी। वहीं अब मां बनने के बाद पहली बार प्रियंका ने मैगजीन कवर के लिए बेहद हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हार्पर्स बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। हार्पर्स बाजार मैगजीन के कवर पर प्रियंका की तस्वीर छाई हुई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका लैवेंडर और येलो कलर के खूबसूरत गाउंस में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। उनका अंदाज काफी कातिलाना है। मैगजीन कवर की तस्वीरें प्र‍ियंका के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह कार में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी कार की फ्रंट मिरर में सेल्फी लेती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एकदम फ्रेश मूड में नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने काला रंग का चश्मा कैरी किया हुआ है। इन तस्वीरों पर प्रियंका के फैंस उन्हें हॉट मॉम का टैग देते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को अबतक लाखों से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency