जबलपुर सहित महाकोशल और विंध्‍य के अधिकांश जिलों में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, जबलपुर में सुबह बारिश के बाद दोपहर में खिली धूप

जबलपुर सहित महाकोशल और विंध्‍य के अधिकांश जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बादल छाए रहने के बाद जबलपुर में बारिश हो रही है। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। वहीं शहडोल, बालाघाट, न‍रसिंहपुर में बादल छाए हुए हैं। कटनी, मंडला, अनूपपुर में भी बादल छाए हुए हैं। नरसिंहपुर में सुबह-सुबह बारिश भी हुई। वहीं दमोह में हल्‍की धूप खिली हुई है। जबलपुर में सुबह बारिश के बाद दोपहर में धूप खिल गई।

कई दिनों से जबलपुर में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन बुधवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बारिश हो रही थी। सुबह लगभग 7:30 बजे शहर के सभी इलाकों में 20 से 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश से दिन के तापमान में कमी आएगी।

पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज सर्द-गरम हो चला था। दिन में हल्की गर्मी तो रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। फिजाओं में घुली रात की ठंडक का असर हर सुबह होता रहा। लेकिन धूप निकलने के बाद ठंड का असर कम होता चला गया। बीते दिनों सुबह 10 बजे के बाद ही धूप की तपिश चुभने लगती थी। वहीं रात में अब भी ठंडक महसूस की जा रही है।

उत्तर के साथ पश्चिमी हवाएं चलने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री पर था, जो शनिवार को करीब दो डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को भी तापमान 25.2 डिग्री पर बना रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 12.8 डिग्री से तीन डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री और रविवार को 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार की रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं बुधवार सुबह बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency