बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी के निधन के बाद नाती का हुआ बुरा हाल….

बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले दिग्गज सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन बीते मंगलवार यानी 16 फरवरी को हुआ। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन से पूरे बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट में पूरी तैयारी हो गई है। उनके निधन ने उनके परिवार को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। वहीं बप्पी लहरी के निधन के बाद नाती स्वास्तिक बंसल का बुरा हाल हो रहा है। स्वास्तिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी भावुक हो उठेंगे। यहां देखें वीडियो…

बप्पी लहरी के नाती स्वास्तिक बंसल के वीडियो को फोटोग्राफर वीरेंद्र चावला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम आकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में बप्पी लहरी के नाती स्वास्तिक बंसल (Swastik Bansal) और उनके दामाद मीडिया को तमाम जानकारियां देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बप्पी दा के नाती ने कहा है, ‘आज हमारे लिए बहुत ही दुख का दिन है। मेरे दादू इस दुनिया में नहीं रहे। म्यूजिक के लिए उन्होंने ही मुझे तैयार किया…उन्होंने मुझे पहला शब्द सिखाया। मैं सिंगर हूं तो उनकी वजह से ही हूं। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करूंगा।’ इस वीडियो को देखकर फैंस भी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। वहीं इस पर लगातार यूसर्ज के रिएक्शन आ रहे हैं। आपको ता दें कि बप्‍पी लहरी ने महज 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई आने के बाद उन्हें पहला ब्रेक बंगाली फिल्म ‘दादू’ 1972 में मिल गया था। इसके बाद उन्होंने 1973 में फिल्म ‘शिकारी’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। यही नहीं 1980 और 90 के दशक में उन्होंने कई जबरदस्त साउंड ट्रैक्स बनाए, इसमें ‘वारदात’, ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’, ‘कमांडो’, ‘गैंग लीडर’, ‘शराबी’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। वहीं साल 2020 में फिल्म ‘बागी 3’ में उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency