जानें कौन है ,जो बनेगीं जावेद अख्तर की बहू, रिया चक्रवर्ती को भी है बहुत पसंद

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फरहान और शिवानी एक दूसरे को पिछले 3 सालों से डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों इसी महीने 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कल यानी 17 फरवरी को उनकी हल्दी की रस्म हुई जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं हैं।

हल्दी सेरेमनी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई स्टार्स शामिल हुए थे। इनकी शादी फरहान के खंडाला वाले फार्महाउस में किया गया है। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही केवल शामिल रहेंगे। इसी बीच अब फैंस के मन ये बात आ रही होगी कि आखिर शिवानी दांडेकर कौन हैं और उनका वर्क प्रोफाइल क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में…

सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं शिबानी

फरहान अख्तर की होने वाली दुल्हन शिबानी ​दांडेकर पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। शिबानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एंकर एक अमेरिकन टीवी से की थी। वहीं इंडिया आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट्स को होस्ट किया जिससे उन्हें काफी पॉपुलेटिरी मिली। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को-होस्ट करने के बाद हासिल हुई।

मशहूर वीजे की बहन हैं शिबानी

शिबानी ​दांडेकर एक मराठी ​फैमिली से संबंध रखती हैं। वह फेमस वीजे और सिंगर अनुषा दांडेकर की सगी बहन हैं। वहीं शिबानी की एक और छोटी बहन है जिसका नाम अपेक्षा है। शिबानी ऑस्ट्रेलिया में पली बढ़ी हैं। साथ ही उनका बचपन अफ्रीका में बीता है। शिबानी के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘रॉय’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह ‘शानदार’, ‘सुल्तान’, ‘नूर’ जैसी मूवीज में दिखीं। वहीं शिबानी कई टीवी शोज, रियलिटी शोज और वेब सीरीज में काम किया है। इसी के साथ ही उन्होंने मराठी मूवी ‘टाइमपास’ और ‘संघर्ष’ में कैमियो रोल में दिखी थीं। वहीं वह रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 5’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। उन्होंने वेब सीरीज ‘फोर मॉर शॉट्स प्लीज 2 और ‘होस्टेज 2’ में काम किया है।

रिया चक्रवर्ती की हैं खास दोस्त

शिबानी दांडेकर, रिया चक्रवर्ती को तब से जानती हैं जब रिया 16 साल की थीं। दोनों एक दूसरे को बेस्टफ्रेंड हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जब हर कोई रिया के खिलाफ था उन्हें हर तरफ से ट्रोल किया जा रहा था वहीं उनकी दोस्त शिबानी दांडेकर लगातार उनके साथ खड़ी नजर आईं थीं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency