लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ का नया प्रोमो हुआ जारी ,मौनी रॉय के साथ ये अभिनेत्री होंगी जज

टीवी का लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ का नया सीजन जल्द ही छोटे पर्दे पर शुरू होने वाला है और इसी के साथ दर्शकों को देश के आसाधरण नन्हें कलाकार देखने को मिलेंगे। शो के मेकर्स ने नए सीजन का प्रोमो जारी करते हुए शो के जजेस और होस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है। इस बार शो को अभिनेत्री मौनी रॉय, सोनाली बेंद्रे और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जज करेंगे, तो वहीं जय भानुशाली होस्ट करने वाले हैं। ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5’ के प्रोमो ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

प्रोमो में मौनी रॉय, सोनाली ब्रेंद्रे और रेमो डिसूजा शो के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जय भानुशाली, जो हाल ही में बिग बॉस 15 में नजर आए थे, वह भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते दिख रहे हैं। क्लिप में मौनी ने सिल्वर सिक्विन साड़ी पहन रखी हैं। सोनाली पिंक कलर की ड्रेस में मैचिंग ओवरकोट व रेमो ब्लैक टीशर्ट ट्राउजर और जैकेट में अपने स्टाइल से तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय शो को लेकर काफी उत्साहित है, बतौर जज ये उनका पहला रिएलटी शो होने वाला हैं। मेकर्स के अलावा एक्ट्रेस ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो के प्रोमो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘इस पैनल और इस शो का हिस्सा बनकर रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं जो मुझे हमेशा से बहुत पसंद आया है। इस नई यात्रा की शुरुआत में आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है…हरिओम।

शो को जज करने के साथ ही मौनी पांच सालो के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। आखिरी बार वह एकता कपूर के शो नागिन में बतौर लीड नजर आई थीं। मौनी जल्द ही निर्देशक आयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी

नजर आयेंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर होंगे। इससे पहले मौनी ‘गोल्ड’ और ‘मेड इन चाइना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

एक्ट्रेस सोनाली ब्रेंद्रे की बात करें तो कैंसर से रिकवरी के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। सोनाली छह साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह किड्स रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज को भी जज कर चुकी हैं। आखिरी बार वह फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ और इसके बाद फिल्म ‘विश्राम’ में नजर आईं थीं।

यह शो 12 मार्च से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे जी टीवी पर प्रसारित होगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency