अलीगढ़ में लोग गुनगुनी धूप का ले रहे आनंद लेकिन शीतलहर से वातावरण में घुली गुलाबी ठंडक

दो दिन पूर्व हुई बरसात के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को सुबह से ही शीतलहर चलने से वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि आसमान साफ होने से धूप खिली हुई है। लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं।

25 डिग्री सेल्सियस तापमान

मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। उधर, बारिश के बाद फसलों को भी नुकसान हुआ है। आसमान साफ होने से किसानों को राहत मिली है। चिकित्सा के अनुसार मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगो को सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। फिजीशियन डॉ नितिन गुप्ता ने बताया कि सुबह शाम की ठंड से बचाव के लिए गंभीर रहें।

बच्‍चों का रखें विशेष ध्‍यान

चिकित्‍सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्‍चों का विशेष ख्‍याल रखना चाहिए। थोडी सी गर्मी होने पर बच्‍चों को गर्म कपड़ों से उलझन होने लगती है। ऐसे में हमे सचेत रहना होगा, साथ ही बुजुर्गों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency