‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद अब जल्द हॉलीवुड की फिल्म में एक्टिंग करती दिखाई देंगी आलिया भट्ट…

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुश खबरी हैं। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो सकता है। गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस ने अब हॉलीवुड सिनेमा की ओर जाने का फैसला किया है। जी हां, आलिया भट्ट जल्द हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म वंडर वुमन की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट और फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के एक्टर जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।

आलिया भट्ट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हफ्ते में बेहतरीन कलेक्शन किया है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के अलावा विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और सीमा पाहवा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

यह फिल्म हुसैन जैदी की नॉवेल माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही हैं। अब कई फिल्मी सितारे भी आलिया भट्ट की इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया के गंगूबाई अंदाज को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपए की ओर दौड़ रही है। 

Related Articles

Back to top button