पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही आम आदमी पार्टी, सुखबीर व कैप्टन ने दी जीत की बधाई

Punjab Election Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। अभी तक के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 90 सीट मिल सकती हैं। पंजाब राज्य पुनर्गठन (1966) के बाद राज्य में किसी पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। इससे पहले 1992 में कांग्रेस को 87 सीटें मिली थीं।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम फेस बनाया है। चुनाव उन्हीं के नाम पर लड़ा गया। मतगणना से पूर्व भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री मस्तुआना साहिब में माथा टेका और जीत के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के सुनहरे भविष्य और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।

आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी को बधाई दी है। कहा कि वह पंजाब की जनता के मैंडिड को स्वीकार करते हैं। बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से चुनाव मैदान में हैं और वह पीछे चल रहे हैं। 

नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कांग्रेस के तमाम दिग्गज पीछे चल रहे हैं। अधिकांश मंत्री चुनाव हार रहे हैं। शिअद के प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पीछे चल रहे हैं।

पंजाब के पूर्व सीएम एवं पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। लोकतंत्र की जीत हुई है। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर मतदान कर पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है। कैप्टन ने आप व भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं।

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा, मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।

पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्डा ने कहा कि हम पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते है। जिन्हाेंने हमें ये प्यार दिया है। चड्डा ने कहा जिन लोगों ने वोट नहीं दिया हम उन लोगों का भी धन्यवाद करते हैं। पार्टी सबसे के लिए काम करेगी। उन्हाेंने कहा कि पंजाब के लोग जिस उम्मीद के साथ उन्हें ले सत्ता में लेकर आ रही है उस पर खरा उतरा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency