इस माह में नवरात्रि राम नवमी के साथ पड़ रहे हैं ये खास व्रत, देखें पूरी लिस्ट

 Chaitra Month 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह साल का पहला महीना माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही सृष्टि की रचना करना शुरू किया था। वहीं चैत्र महीने में ही नव संवत भी प्रारंभ हो जाता है और 1 अप्रैल 2022 में अमावस्या के साथ संवत 2028 खत्म हो जाएगा इसके बाद चैत्र नवरात्रि के साथ संवत 2029 शुरू हो जाएगा। चैत्र माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इस माह नवरात्रि के अलावा गुड़ी पड़वा, राम नवमी, एकादशी सहित ये त्योहार पड़ रहे हैं।

चैत्र माह 2022 में पड़ने वाले व्रत त्योहार

21 मार्च 2022, सोमवार – संकष्टी चतुर्थी

22 मार्च 2022, बुधवार – रंग पंचमी

24 मार्च 2022, शुक्रवार – शीतला एकादशी

25 मार्च 2022, शनिवार – शीतला अष्टमी, कालाष्टमी

28 मार्च 2022, सोमवार – पापमोचनी एकादशी व्रत

29 मार्च 2022, मंगलवार – प्रदोष व्रत और बुढ़वा मंगलवार

30 मार्च 2022, बुधवार – मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा

01 अप्रैल 2022, शुक्रवार – स्नान दान की अमावस्या, चैत्र अमावस्या

02 अप्रैल 2022, शनिवार – चैत्र नवरात्रि शुरू, नवरात्रि का पहला दिन

03 अप्रैल 2022, रविवार – झूलेलाल जयंती, नवरात्रि का दूसरा दिन

04 अप्रैल 2022, सोमवार – गौरी पूजा, नवरात्रि का तीसरा दिन

05 अप्रैल 2022, मंगलवार – वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, , नवरात्रि का चौथा दिन

06 अप्रैल 2022, बुधवार – स्कंद षष्ठी, , नवरात्रि का पांचवां दिन

07 अप्रैल 2022, गुरुवार- , नवरात्रि का छठा दिन

08 अप्रैल 2022, शुक्रवार- , नवरात्रि का सातवां दिन

09 अप्रैल 2022, शनिवार – दुर्गाष्टमी

10 अप्रैल 2022, रविवार – श्री राम नवमी,

12 अप्रैल 2022, मंगलवार – कामदा एकादशी व्रत

14 अप्रैल 2022, गुरुवार – प्रदोष व्रत, महावीर जयंती

15 अप्रैल 2022, शुक्रवार – गुड फ्राइडे

16 अप्रैल 2022, शनिवार – चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency