विवेक रंजन अग्निहोत्री: एक परिचय

पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लेखक, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी हर फिल्म में कुछ नया करने और रिस्क लेने की क्षमता ही विवेक अग्निहोत्री को दूसरे निर्देशकों से अलग बनाती है।

एक ब्राह्मण हिंदू परिवार में जन्मे विवेक अग्निहोत्री की शिक्षा JNU और हार्वर्ड जैसे संस्थानों में हुई। ओगिल्वी और मैककैन जैसी प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

विवेक अग्निहोत्री का विवाह अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री पल्लवी जोशी से हुआ। जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं।

विवेक अग्निहोत्री लीक से हटकर, सोच समझ कर फिल्म बनाने वालों में से हैं, उनकी बनायीं हर फिल्म अलग अवधारणाओं पर आधारित रही है।

विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशन की शुरुआत 2005 में आयी क्राइम थ्रिलर फिल्म चॉकलेट के साथ की। 2017 में उन्हें अपनी शार्ट फिल्म मुहम्मद एंड उर्वशी के लिए अवार्ड भी मिला था। 2018 में आयी फिल्म बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम के लिए उन्हें 67वें एनएफए में सर्वश्रेष्ठ पटकथा (संवाद) के लिए अवार्ड भी मिला।

2019 में आयी फिल्म द ताशकंद फाइल्स – शास्त्री को किसने मारा? भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बारे में एक थ्रिलर फिल्म है, जिसके लिए उन्हें जकार्ता फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ लेखक और निर्देशक का अवार्ड मिला।

और 2022 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स से पूरे देश में एक जान पहचाना नाम बन गए।
इसी क्रम में उनकी अगली आने वाली फिल्म है द दिल्ली फाइल्स।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency