आज फिर 10वीं बार पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें, CNG के दाम में भी बढ़ोतरी

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें हर किसी को सताने लगी हैं. आज एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. देशभर में शनिवार सुबह फिर से 80 पैसे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. यह बढ़ोतरी एक दिन की राहत के बाद की गई है. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 2 अप्रैल को पेट्रोल 102.61 रुपये और डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

12 दिनों में 10 बार बढ़ चुके हैं दाम

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 दिनों में 10 बार बढ़ोतरी हो चुकी है. देशभर में 22 मार्च से अब तक पेट्रोल की कीमतों में 7.20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है. इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था.

इन नंबरों पर जान सकते हैं ताजा कीमत

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं इसकी जानकारी आप एक SMS के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिलेगा.

CNG के दामों में भी बढ़ोतरी 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम ही IGL ने ऐलान किया है कि घरेलू गैल यानी PNG के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. IGL ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं. इस तेजी के बाद अब दिल्ली NCR में पीएनजी की कीमतें 41.71/SCM हो गई हैं.

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency