सनी लियोनी समेत इन एक्ट्रेसेस ने बच्चों को पिता के साथ दिया अपना नाम…

बॉलीवुड में कई स्टार्स जब अपने बच्चों का नाम रखते हैं तो उससे पहले लंबी लिस्ट निकालते हैं। वे हमेशा ऐसा नाम रखते हैं जो यूनिक हो और उस नाम का अच्छा मतलब भी हो। बता दें कि इंडस्ट्री में कई ऐसे भी स्टार्स हैं जिन्होंने अपने बच्चों के 2 सरनेम दिए हैं यानी कि मां और पिता दोनों के। दरअसल, एक बच्चे की परवरिश दोनों मां और पिता करते हैं। जितना पिता अपने बच्चों के लिए करते हैं उतनी ही जिम्मेदारी मां भी निभाती हैं। तो इस वजह से आज कल स्टार्स अपने बच्चों के 2 सरनेम रखते हैं, एक मां और एक पिता का। तो बताते हैं आपको उन स्टार्स के बच्चों के बारे में जिनके 2 सरनेम हैं।   

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बेटी का नाम शमिशा शेट्टी कुंद्रा है। शमिशा को शिल्पा ने अपना सरनेम भी दिया है। वहीं उन्होंने अपने बेटे को राज का नाम उनका ही सरनेम दिया है। बेटे का नाम शिल्पा ने रखा है विवान राज कुंद्रा।

मेहर धूपिया बेदी, गुरिक धूपिया बेदी

नेहा धूपिया ने अपने दोनों बच्चों को अपना और पति अंगद बेदी का सरनेम दिया है। बेटी का नाम नेहा ने मेहर धूपिया बेटी रखा है और बेटे का गुरिक धूपिया बेदी।

निशा, एशर, नोह

सनी लियोनी ने निशा को गोद लिया था। एशर और नोह सेरोगेसी के जरिए हुए हैं। सनी ने अपने तीनों बच्चों को पति डेनियल वेबर के सरनेम के साथ-साथ निशा के नाम के आगे कौर और दोनों बेटे के आगे सिंह रखा है।

तारा बेदी कौशल

मंदिरा बेदी और राज कौशल का बेटा वीर है। इसके अलावा उन्होंने बेटी को भी गोद लिया। बेटी को मंदिरा ने राज के साथ-साथ अपना सरनेम भी दिया है। उन्होंने बेटी का नाम तारा बेदी कौशल रखा है।

आजाद राव खान

आमिर खान के छोटे बेटे आजाद के 2 सरनेम हैं। आमिर के सरनेम के साथ-साथ आजाद के नाम के आगे मां किरण का भी सरनेम है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency