अब ऑनलाइन गेमिंग सर्विसेज पर लगेगा 28% GST, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, GST परिषद के मंत्रियों के समूह(GoM) ने शुरुआती बेटिंग, गेमिंग अमाउंट पर GST को बढ़ाने की लगाने की सिफारिश की है. इसमें ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो, रेस कोर्स पर 28% जीएसटी लगाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि मंत्रियों के समूह हर बेट या जीतने वाली राशि पर GST लगाने के पक्ष में नहीं है और इनकी रिपोर्ट एक-दो दिन में वित्तमंत्री को सौंप दी जाएगी. फिलहाल अभी इन पर 18 फीसदी की रेट से GST लगाया जाता है।

मंत्री समूह (GoM) कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग सेवाओं पर GST दर को 28 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश करने पर सहमत हो गया है। 2 मई को हुई एक बैठक में, मंत्री समूह ने इन गतिविधियों के संबंध में संभावित GST दरों और तकनीकी सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

बैठक के बाद, GoM के संयोजक और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा कि सदस्य दरों से संबंधित मुद्दों पर काफी हद तक इस सेहमक है, जिसके अनुसार इस सभी पर रेट लागू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ऑनलाइन गेमिंग के कुछ मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि संगमा ने पिछले साल कोविड से संबंधित सामग्रियों पर GST दरों का अध्ययन करने के लिए GoM का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी चर्चा हुई कि क्या ऑनलाइन गेमिंग पर एक सामान्य या अलग GST दरें होनी है।

गेमिंग इंडस्ट्री का मानना है कि जीएसटी परिषद के ऑनलाइन गेमिंग पर GST लगाना उनके लिए खतरे की घंटी है. इसके अलावा रैवेन्यू विभाग की टैक्स रिसर्च यूनिट (TRU) ने भी गेमिंग प्लेटफॉर्म को एंट्री अमाउंट का 28-30 फीसदी चार्ज करने की सिफारिश की है। संगमा ने मीडिया को बताया था कि सरकारों, कई उद्योगों, हितधारकों और सोसाइटी को कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग के संचालन में शामिल किया जाना है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए और सभी हितधारकों के विचारों को ध्यान में रखते हुए, हम दरों और अन्य संबंधित मामलों का फैसला करेंगे। हालांकि, सिफारिश जीएसटी परिषद की अंतिम मंजूरी के अधीन है, जो इस पर चर्चा करेगी और अंतिम फैसला करेगी।

वर्तमान में, सट्टेबाजी या जुए से जुड़े ऑनलाइन गेम पर लागू जीएसटी दर 28% है और सट्टेबाजी या जुए में शामिल नहीं होने वाले खेलों के लिए यह दर 18% है। हर गेम के लिए ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा इकट्ठा किए गए कमीशन पर 18% की कर दर भी लगाई जाती है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency