पूर्वांचल में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बाद अब तापमान में है कमी का दौर….

पूर्वांचल में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बाद अब तापमान में कमी का दौर है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में प्री मानसूनी सक्रियता की वजह से तापमान में भी उतार चढ़ाव का रुख बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार पूर्वांचल के आसपास बादलों की सक्रियता का दौर बना हुआ है। इसकी वजह से नमी में इजाफा भी दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व कई इलाकों में बूंदाबांदी का रुख रहा और तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब अगले दो दिनों तक मौसम का मिलाजुला रुख रह सकता है। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता अधिकतम 82 फीसद और न्‍यूनतम 56 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल के आसपास बादलों की सक्रियता का रुख बना हुआ है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख दोबारा बदलेगा, फ‍िलहाल नौतपा का दौर भी आने जा रहा है। ऐसे में वातावरण में नमी का स्‍तर बढ़ा तो बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत भी मिलेगी।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में कमी का दौर बादलों की वजह से हो सकता है। दूसरी ओर बादलों की सक्रियता के बीच बारिश होने के बाद उमस का भी दौर हो सकता है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बादलों के संकेत दिए हैं। जबकि इसके बाद आसमान साफ रह सकता है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में नौतपा के दौर में गर्मी में इजाफा भी हो सकता है। इस लिहाज से मई का अंतिम सप्‍ताह मिला जुला होने की उम्‍मीद मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency