पूर्वी यूपी और लखनऊ में अब बस तीन दिन दूर मानसूनी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ में मानसूनी बारिश के लिए बस तीन दिन और इंतजार करना होगा। सोनभद्र के चुर्क के आसपास मानसूनी हवाएं फिलहाल ठहर गई हैं। आज से चौथे दिन ये आगे बढ़ना शुरू होंगी। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मानसूनी गतिविधियों पर पल पल नजर रखे हुए हैं।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से चौथे दिन यानी 26 जून से मानसून आगे बढ़ेगा। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी हिस्से में बारिश होगी। इसके अगले दिन 75 फीसदी तक बारिश हो जाएगी। 

फिलहाल की छिटपुट बारिश मानसूनी नहीं
मौजूदा समय यूपी के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश मानसूनी नहीं कही जा सकती। दरअसल यह बारिश स्थानीय स्तर पर बने दबाव के क्षेत्र की वजह से हो रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन में आसमान साफ होने पर सूर्य की रेडियेशनल हीट यानी तीखी धूप के कारण तेजी से वाष्पीकरण होता है। इस बीच आद्रता यदि थोड़ी भी बढ़ गई तो एक झोंका बारिश का आ जाता है। 

क्यों रुके हो मानसून
फिलवक्त पश्चिम से पूर्व की दिशा की ओर हवा चल रही है। मानसून सक्रिय होगा तो हवा का रुख पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर हो जाएगा। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून को बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही। इसलिए यह चुर्क के पास ठिठका हुआ है।खाड़ी से नमी वाली हवा का सर्ज आते ही यह आगे बढ़ने लगेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency