गुरु पूर्णिमा के दिन इन मन्त्रों का जरुर करें जाप

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। जी हाँ और हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व माना गया है। आप सभी को बता दें कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई, 2022 को मनाई जाएगी। जी दरअसल यह दिन गुरुओं के पूजन तथा सम्मान का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन महाभारत, गीता पुराणों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसी के साथ इस दिन गुरु का ध्यान करने पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। अब हम आपको बताते हैं इस दिन कौन-से मंत्रों का जाप करना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा 2022 मंत्र जाप –

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

गुरु पूर्णिमा 2022 गौतम बुद्ध का पहला उपदेश – बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए गुरु पूर्णिमा तिथि महत्वपूर्ण है क्योंकि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था। इस वजह से, बौद्ध गौतम बुद्ध को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरु पूर्णिमा मनाते हैं।

गुरु पूर्णिमा 2022 के दिन क्या खरीदना चाहिए – आप सभी को बता दें कि गुरु पूर्णिमा के दिन चांदी या पीतल की कोई वस्तु खरीदनी चाहिए। इसी के साथ इस दिन कॉपी-किताबें या स्टेशनरी का समान खरीदना शुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency