नहीं रहे भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, 66 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र का शुक्रवार की सुबह राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के अनेक नेताओं ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ ने बताया कि जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव में 8 सितम्बर 1956 को जन्मे शेषनारायण मिश्र की शिक्षा दीक्षा कानपुर में हुई। शिक्षा के दौरान ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सम्पर्क में आए।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले हृदय संबंध्सी परेशानी को लेकर उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मिश्र ने शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनका पार्थिव आज दोपहर एक बजे आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए बहराइच रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर रखा जाएगा। इसके बाद अपरान्ह दो बजे उनकी शव यात्रा अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है, ”भाजपा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency