उत्तराखंड: सीएम धामी का प्लान, चारधाम यात्रा की तर्ज पर कुमाऊं में बनेगा मानसखंड कॉरिडोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके चलते यहां धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा की तर्ज पर कुमाऊं मंडल के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का मानसखंड कॉरिडोर बनाया जाएगा।

उधर, देवीधुरा में सीएम ने मां वाराही की पूजा की। उन्होंने मां वाराही मंदिर को भी मानसखंड कॉरिडोर से जोड़ने की बात कही। खटीमा से देवीधुरा के बग्वाल मेले के लिए जाने से पहले सीएम ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर काम चल रहा है।

यमुनोत्री-गंगोत्री धामों में भी काम शुरू हो रहा है। सड़क मार्ग, रेल कनेक्टिविटी बनाई जा रही है। इसी तरह कुमाऊं मंडल में मानसखंड कॉरिडोर का संकल्प लिया है। इसके तहत कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, सड़क और अस्थापना के कार्य होंगे। इससे जहां रोजगार के मौके बनेंगे वहीं, मंडल व प्रदेश के विकास को गति भी मिलेगी।

यह काम हम पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे। उधर, सीएम के साथ सांसद अजय टम्टा, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी देवीधुरा में मां वाराही धाम पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री समेत सभी ने मां वाराही की पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री मेला संचालन के लिए सवा लाख रुपये दिए। साथ ही यहां पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency