अभिनेत्री सोनम कपूर ने शेयर की प्रेग्नेंसी से जुड़े कॉम्प्लिकेशंस

सोनम कपूर ने 37 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। 20 अगस्त 2022 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सोनम पहले भी बता चुकी हैं कि शुरुआत के दिनों में उन्हें प्रेग्नेंसी से जुड़े कॉम्प्लिकेशंस भी झेलने पड़े। इंट्रेस्टिंग बात है कि उन्हें क्रिसमस के दिन पता चला था कि वह प्रेग्नेंट हैं। सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया कि पति आनंद आहूजा को प्रेग्नेंट होने की जानकारी कैसे दी थी। आनंद सोनम से दूर थे क्योंकि उनको कोविड हुआ था। सोनम को बताने के बाद उन्होंने पेरेंट्स को खुशखबरी सुनाई थी। सोनम ने महिलाओं की एज और प्रेग्नेंसी पर भी बात की।

प्रेग्नेंसी के बाद सोनम की बिगड़ी तबीयत

सोनम कपूर मां बन चुकी हैं। उन्होंने वोग से अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ कई बातें शेयर कीं। लंदन में कोविड था और सोनम को इस बात का भी डर था। उन्होंने बताया, हम सभी ने डिसाइड किया था कि एक्सट्रा केयरफुल रहेंगे क्योंकि आसपास सबको कोविड हो रहा था। लेकिन प्रेग्नेंट होने के एक महीने बात ही मुझे फीवर, कफ और कोल्ड हो गया। मैं डर गई और गूगल करने लगी कि अगर प्रेग्नेंट होने के दौरान कोविड हो जाए तो क्या होता है? यह मुश्किल था।

सोनम ने बताया, मैंने जांघों, पेट और शरीर पर हर जगह प्रोजेस्टेरॉन के इंजेक्शंस लिए। क्योंकि शुरुआती वक्त था और मुझे लगातार उल्टियां हो रही थीं। मैं बीमार थी और बिस्तर पर पड़ गई थी। 31-32 साल में प्रेग्नेंट होने वाली महिलाओं के लिए हर कोई टेंशन में रहता है। सब आपको बताते हैं, ये करो, वो मत करो। मेरा रिऐक्शन था, रुकिए, मैं अभी भी बहुत यंग फील करती हूं। मुझे अपने डैड अनिल कपूर के जीन्स मिले हैं। मैं यंग दिखती हूं, सब ठीक होगा। सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा मार्च में की थी। उनका मैटर्निटी शूट चर्चा में रहा था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency