जल जीवन मिशन से दूर होगा हर घर पानी का संकट, जल्द ही…

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से चयनित 573 जूनियर इंजीनियरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रदेश में हर घर-जल योजना में तेजी लाने और योजनाओं को समय से पूरा करने की जिम्मेदारी इन युवा इंजीनियरों को सौंपी जा रही है।

सात ज‍िलों में भेजे जाएंगे 573 जूनियर इंजीनियर

  • जल संकट दूर करने के ल‍िए प्रशिक्षण ले रहे 573 जूनियर इंजीनियरों को बुंदेलखंड, विंध्य, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और चंदौली जैसे जिलों में भेजा जाएगा।
  • नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर बक्शी का तालाब स्थित राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में नव चयनित जूनियर इंजीनियरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
  • प्रशिक्षण का शुभारंभ जल निगम के एमडी बलकार सिंह और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार ने किया।
  • अधिकारियों ने चयनित जूनियर इंजीनियरों को जल जीवन मिशन योजना की अवधारणा, उद्देश्य और रणनीति के साथ-साथ फील्ड में उनके सामने आने वाली चुनौतियां और उनके समाधान की भी जानकारी दी। बता दें कि सरकारी विभाग में नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने नौकरियों का खास तोहफा दिया है।
  • पहली बार संविदा के आधार पर बड़े ही निष्पक्ष, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से जूनियर इंजीनियरों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया है।

क्‍या है जल जीवन मिशन का उद्देश्य

यूपी में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) का उद्देश्य राज्यों के उन ग्रामीण इलाको में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है जहां आसानी से पानी उपलब्‍ध नहीं होता है। बढ़ती जनसंख्या के साथ साथ शुद्ध पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र है जहां पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और लोगो को कई दूर पैदल चल कर पानी लाना पड़ता है। पानी की कमी से किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को देख कर सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency