उत्‍तराखंड: रुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, सीओ समेत 35 लोग बेहोश

उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी, एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए

एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

फिलहाल नहीं चला गैस का पता

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी ली और तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। इसका पता लगाने में केमिस्टों की भी मदद ली जाएगी।

एसडीएम से लेकर सीओ और एसडीआरफ के लोग बीमार

  • एसएसपी मंजूनाथ टीसी
  • एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी बंशलाल यादव
  • सीओ के हनरहि गणेश सत्याल
  • सीओ यातायात आशीष भारद्वाज
  • सीओ यातायात के गनर भुवन चन्द्र
  • एसडीआरएफ के इंचार्ज बालम सिंह
  • एसडीआरएफ के चंदन बिष्ट
  • चंदन सिंह,फायरब्रिगेड
  • एसडीआरएफ प्रकाश मेहता
    गैस से बेहोश हुए लोग
    • रामवती w/o सर्वेश
    • सीमा w/o धर्मेंद्र
    • शीतलw/o नामालूम
    • विशाल s/० सर्वेश
    • बबली देवीw/o सर्वेश
    • लक्ष्मी 17 वर्ष
    • सचिन s/oराजवीर
    • सलोनी s/o राजवीर
    • स्वाति s/oराजवीर
    • विकास
    • पूनम
    • सोनी s/oइकबाल
    • मुकेशs/oअनोखेलाल
    • शीला s/oप्रेमशंकर
    • ज्योत्सना w/oउत्तम गोल्डर
    • पंकज s/o मुन्ना लाल
    • जोगराजs/oकिशनलाल
    • राजवीरs/o ओमप्रकाश
    • अनीता w/o रामसेवक
    • पुष्पा देवीw/oप्रमोद
    • नितिनs/o प्रमोद कुमार

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency