वेट लॉस के लिए इन ब्रेड्स का करे सेवन, जो हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी है …

आमतौर पर लोग ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं जो आपके सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आप वेट लॉस के लिए इन ब्रेड्स का सेवन कर सकते हैं जो हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is GVFNB.webp

अक्सर आप ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं, तो ये आपके सेहत के लिए अनहेल्दी साबित हो सकता है। लेकिन कुछ ऐसे ब्रेड्स होते हैं, जिसे आप  डाइट में शामिल कर सेहतमंद रह सकते हैं, और आपका वजन भी कम हो सकता है। ये खाने में भी टेस्टी होते हैं। आइए जानते है, इन ब्रेड्स के बारे में…

ओट्स ब्रेड

ओट्स ब्रेड में पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होती हैं, जो वजन घटाने में सहायक है। इसके अलावा ग्लूटेन फ्री फैटी एसिड होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप डेली डाइट में ओट्स का सेवन करते हैं, तो आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आपको भूख नहीं लगती। ऐसे में वजन कम हो सकता है।

होल व्हीट ब्रेड

ये ब्रेड पूरी तरह गेहूं से बनती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ये अच्छा आॉप्शन साबित हो सकता है। इसमें फाइबर और भी कई पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

ब्राउन राइस ब्रेड

वजन कम करने के लिए आप इस ब्रेड को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फॉलिक एसिड, कॉपर, मैगनिज, विटामिन-E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो वजन कम करने में सहायक है।

राई ब्रेड

राई ब्रेड में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती हैं, और कैलोरी कम पाई जाती है। ऐसे में आप इस ब्रेड का सेवन कर सकते हैं, ये वजन कम करने में सहायक हैं।

स्प्राउटेड ब्रेड

ये ब्रेड कई तरह के अनाज से बने होते हैं। इसे बनाने के लिए अंकुरित किए हुए बीजों का प्रयोग किया जाता है। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये वेट लॉस के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency