यहाँ जानिए मिक्स वेज भाखरवाड़ी की रेसिपी ..

मिक्स वेज भाखरवाड़ी नाश्ते का बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। जिसे आप एक बार बनाकर कई दिनों तक खा सकते हैं। तो यहां जानें इसकी रेसिपी और अभी करें ट्राय।

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

2 कप गेहूं का आटा, 1 कप गोभी कद्दूकस की हुई, 1/2 कप गाजर कद्दूकस की हुई, 1/2 कप शिमला मिर्च छोटी-छोटी कटी हुई, 2 हरी मिर्च महीन कटी हुई, स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार तेल

विधि :

– आटे में नमक और 2 चम्मच तेल डालकर आटा गूंथ लें और 1/2 घंटे ढककर रख दें।
– सारी सब्जियों को मिक्स कर लें और स्वादानुसार नमक मिला लें।
– अब आटे के दो भाग कर लें और उसका एक भाग लेकर उसे अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लें। फिर पट्टे पर बड़ी रोटी बेलें और उस पर तैयार सब्जियों को अच्छी तरह फैला दें।
– फिर एक कोने से दूसरे कोने तक टाइट मोड़ती जाएं और फिर चाकू से काट लें।
– अब दूसरी रोटी बेल कर तैयार कर लें औऱ फिर सबको हाथ से दबाकर शेप दें।

Related Articles

Back to top button