स्टफ पराठा के स्वाद को बेहतरीन बनाने के लिए घर पर बनाए पराठा मसाला

भारतीय खाने के स्वाद को बेहतरीन बनाने के लिए तरह-तरह के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी यकीनन डिफरेंट चीजों को बनाने के लिए मसालों को यूज करते होंगे। लेकिन क्या पराठे बनाने के लिए आप किसी मसाले का इस्तेमाल करते हैं? शायद नहीं, सादा पराठों को बनाने के लिए ज्यादातर लोग आटे में सिर्फ नमक डालते हैं, वहीं कुछ इसमें अजवाइन और जीरा मिला लेते हैं। लेकिन सादा पराठे को भी लाजवाब बनाने के लिए आप पराठा मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में पराठा मसाला आसानी से मिल जाता है। लेकिन आप अपने स्वाद के मुताबिक इसे घर पर बना सकते हैं।

घर का बना पराठा मसाला स्वाद में बेहतरीन लगता है। इसकी मदद से आप सादा पराठा तो बना सकते हैं, साथ ही आप स्टफ पराठा बनाने के लिए भी इस मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पराठा मसाला बनाने के लिए आपको चाहिए…

धनिया के बीज
जीरा
काली मिर्च
अजवाइन
सूखी लाल मिर्च
अनारदाना पाउडर
हिंग
काला नमक
नमक
अमचूर पाउडर

कैसे बनाएं पराठा मसाला

– बाजार जैसा पराठा मसाला आप एक पैन में साबुत धनिया, जीरा, अजवाइन, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालें। इसे अच्छे से रोस्ट करें। ज्यादा डार्क न करें बस महक आने तक सूखा भुन लें।

Related Articles

Back to top button