घर पर बनाएं फेस पैक, स्किन के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, जानें कैसे …

स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा फेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में आपको एलोवेरा से बने कई फेस पैक मिल जाएंगे, जो काफी महंगे भी होते हैं। चाहें तो आप घर पर भी एलोवेरा फेस पैक बना सकती हैं। आज आपको इस लेख में एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि बताएंगे।

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक

हल्दी और एलोवेरा

इसे बनाने के लिए आप एक बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी, गुलाब जल और शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

दही और एलोवेरा

इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच दही मिला दें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकती हैं।

बेसन और एलोवेरा

एक कटोरी में बेसन लें, इसमें एलोवेरा जेल को मिला दें। चाहें तो आप इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। ये मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

चंदन और एलोवेरा

एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच चंदन पाउडर मिला दें। अब इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। ये चेहरे को ठंडक देता है।

पपीता और एलोवेरा

ये फेस पैक त्वचा के एक्ने, टेन आदि समस्या से राहत दिलाता है। इसे बनाने के लिए पपीते के छोटे-छोटे टुकड़े को मैश कर लें, और इसमें एलोवेरा और गुलाब जल मिला दें। इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

Related Articles

Back to top button