एबी डिविलियर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बड़ी भविष्यवाणी की, उन्होंने बताया..

साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड में से कौन सी टीम खिताब जीत सकती है और क्यों? एबी डिविलियर्स ने इंग्लैंड की टीम का समर्थन किया है और कहा है कि इस टीम के पास फायरपॉवर है और ये टीम कप को अपने घर लेकर जाएगी। 

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%98%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A5%9E.jpg

एबी डिविलियर्स ने ट्विटर पर एक पोल शेयर करते हुए लिखा है कि मेरी तरफ से इस बार कोई भविष्यवाणी नहीं है, लेकिन आप बताइए कि कौन टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा। हालांकि, उन्होंने इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “मेरी निजी राय, मैन टू मैन, इंग्लैंड को निश्चित रूप से कप घर ले जाना चाहिए! लेकिन, खेल की सुंदरता हमें बताती है कि यह इतना आसान नहीं है!” 

उन्होंने आगे लिखा है, “खेल की लय और सुंदरता को देखते हुए जो सबसे ज्यादा अहम बात है वह यह है कि जो टीम अच्छा खेलेगी, वही जीतेगी। अब कौन जाने कि कौन हारने वाला है?!” बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency