सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाएँ ..

सफेद बाल पहले 50 या 55 साल की उम्र में दिखाई देते थे। लेकिन अब ये 14 से 15 साल के बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। समय से पहले सफेद बालों का मतलब यही है कि आपको अपने खानपान के साथ ही जीवन शैली पर ध्यान देना होगा। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार  ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ टिप्स शेयर की हैं, जो सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। देखिए-

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%B5.jpg

बालों की ऑयलिंग है सबसे जरूरी

दादी-नानी अक्सर बालों की केयर के लिए तेल लगाने की सलाह देती हैं। आयुर्वेद एक्सरपर्ट ने भी अपने बालों को तेल लगाना सबसे जरूरी बताया है। आप हफ्ते में दो बार बालों में तेल जरूर लगाएं।


इन चीजों को खाने से बचें

मीठे, कड़वे और कसैली चीजों को खाएं। इसी के साथ ज्यादा मसालेदार, नमकीन, तले, फरमेंटेड, बासी, कैफीन युक्त ड्रिंक और मांसाहारी खाने से परहेज करें।


गाय का घी आएगा काम 

रात को सोने से पहले गाय के घी की 2 बूंद नाक के दोनों छिद्रों में डालें। इसे अलावा अपने खाने में करी पत्ता, तिल, आंवला, करेला और गाय का घी शामिल करें।


सर्दियों में खाएं आंवला 

सफेद बालों के लिए आंवला सबसे अच्छा होता है। खासतौर पर सर्दियों में इसका सेवन नियमित रूप से करें।

क्लालिटी नींद है जरूरी

जल्दी सोना बेहद जरूरी है। आपकी नींद की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, आपके बालों की क्वालिटी भी उतनी ही अच्छी होगी। रात 10 बजे तक सोने की कोशिश करें।


नारियरल के तेल में मिलाएं ये चीजें

नारियल के तेल का इस्तेमाल आमतौर पर इसके ठंडा करने के गुणों के लिए किया जाता है। इसके अलावा एलोवेरा जेल को नारियल के तेल में मिलाएं और बालों पर लगाएं। वहीं आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर को 3 बड़े चम्मच नारियल तेल में तेल काला होने तक गर्म करें। मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने के बाद बालों में लगाएं। चाहें तो करी पत्ता भी यूज करें। इसके लिए एक मुट्ठी करी पत्ते को नारियल के तेल के साथ तब तक गर्म करें जब तक वह काला न हो जाए। ठंडा करके स्कैल्प पर लगाएं। आप अपने खाने में करी पत्ते खा सकते हैं। इसमें मल्टीविटामिन और आयरन होते हैं जो बालों की ग्रेइंग को रोकने में मदद करते हैं। इसी के साथ बालों को गर्म पानी से न धोएं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency