वास्तु शास्त्र में तुलसी की सूखी पत्तियों को शुभ माना जाता है, जानिए इन वास्तु उपायों के बारे में..

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद होता है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-शांति, धन-वैभव लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस तरह तुलसी की हरी पत्तियां भगवान विष्णु को चढ़ाने से पूजा पूर्ण होती है। उसी तरह तुलसी की सूखी पत्तियां भी हरी पत्तियों के बराबर गुणी होती है। तुलसी की पत्तियां कभी भी बासी नहीं होती है। इनका इस्तेमाल करके व्यक्ति जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। आइए जानते हैं तुलसी की सूखी पत्तियां का कैसे करें इस्तेमाल।

श्रीकृष्ण को कराएं स्नान

भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को स्नान कराते समय तुलसी की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से बाल गोपाल अति प्रसन्न होंगे और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

भगवान कृष्ण को लगाएं भोग

भगवान विष्णु के साथ-साथ श्री कृष्ण को भी तुलसी की पत्तियों को भोग में इस्तेमाल करना शुभ होगा। माना जाता है कि तुलसी की सूखी पत्तियों को करीब 15 दिनों तक भोग में इस्तेमाल कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए सूखी पत्तियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या पर्स में रख लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहेगी, जिससे कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

एकाग्रता के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है, तो उनकी कापी-किताबों में सूखी पत्तियों को रख सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होगी, जिससे उनकी एकाग्रता में वृद्धि होगी।

वास्तु दोष के लिए

घर के वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए एक लोटे में सूखी पत्तियों और गंगाजल डालकर मिला लें। इसके बाद इससे पूरे घर में छिड़काव कर दें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency