संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुतारेस ने महिलाओं को ले कर दी ये जानकारी, कहा…

हर 11 मिनट में एक महिला की उसके जीवनसाथी या परिवार वालों की ओर से हत्या कर दी जाती है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुतारेस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा दुनिया भर में मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा मामला है। हर साल 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। यूएन महासचिव ने इस दिवस को लेकर अपने संदेश में ये बातें कही हैं।

गुतारेस का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब भारत में लोग श्रद्धा वालकर की बर्बर हत्या से सहम उठे हैं। श्रद्धा के लीव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने जिस तरह से उसका गला दबाने के बाद शव के 35 टुकड़े कर दिए, उसे लेकर महिलाओं के प्रति हिंसा का सवाल फिर से सामने उठ खड़ा हुआ है। यूएन महासचिव ने दुनिया भर की सरकारों से अपील की है कि महिला अधिकार से जुड़े ऑर्गनाइजेशन्स और आंदोलनों की फंडिंग में 2026 तक 50% की बढ़ोतरी की जाए। 

गुतारेस ने ऑनलाइन हिंसा का भी किया जिक्र
एंतानियो गुतारेस ने चेताया कि कोरोना महामारी के चलते बिगड़ी आर्थिक स्थिति और दूसरे तनावों की वजह से शारीरिक और मौखिक हिंसा में इजाफा हुआ है। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली ऑनलाइन हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन तौर पर हेट स्पीच, सेक्सुअल हरासमेंट और इमेज एब्यूज जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।

‘महिलाओं-लड़कियों की भागीदारी सीमित’
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘आधी आबादी के प्रति भेदभाव, हिंसा और एब्यूज के चलते भारी कीमत चुकानी पड़ती है। इससे महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी जीवन के कई पहलुओं में सीमित हो जाती है। हमारी दुनिया के लिए यह जरूरी है कि महिलाओं तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, उन्हें आजादी मिले और आर्थिक आधार पर भी समानता से पेश आया जाए। महिलाओं का सतत विकास जरूरी है।’

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency