उत्तर प्रदेश के जिलों में मेडिकल कॉलेज के लिए योगी सरकार ने जारी किया टेंडर

उत्तर प्रदेश के जिलों में मेडिकल कॉलेज के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। योगी सरकार ने एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज के तहत 6 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से महोबा, मैनपुरी, बागपत, हमीरपुर, हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों को चयनित किया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार की वायबलिटी गैप फंडिंग स्कीम के तहत छह जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। 

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया कि यूपी पहला राज्य है जिसने पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए टेंडर जारी किए हैं। टेंडर की डिटेल जेम पोर्टल पर भी अपलोड की गई है। छह जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने में करीब 1525 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसमें से केंद्र सरकार सब्सिडी का करीब 1012 करोड़ रुपए भार उठाएगी। एक कॉलेज को औसतन 160 करोड़ रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इसके तहत महाराजगंज और शामली में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए निवेशकर्ता का चयन का कार्य शुरू हो गया है। अगले साल तक महाराजगंज में उपचार भी शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा शामली और मऊ में मेडिकल कॉलेज प्रक्रियाधीन है।

मिलेंगी सारी चिकित्सा सुविधाएं

प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी के आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव स्वीकृत करने से राज्य सरकार के धन की बचत होगी। राज्य सरकार जिला अस्पताल और भूमि 33 साल की लीज पर देगी। इसके बाद निवेशकर्ता मेडिकल कॉलेज वापस कर देगा। वह राज्य सरकार की संपत्ति होगी। साथ ही स्टांप ड्यूटी में छूट और उपकरण सब्सिडी भी देगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency