जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर ने शेयर किया एक ऐसा पोस्ट जिसमें वो एक्ट्रेस सोनम कपूर की मिमक्री करती आई नजर

दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर पिछले चार दशकों से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए जाने जाते हैं। जॉनी लीवर के होने से किसी भी फिल्म में जान आ जाती है। उनके एक एक डायलॉग लोगों को जुबानी याद होते हैं। जॉनी लीवर तो कम नजर आते हैं पर उनकी बेटी जैमी लीवर ने कॉमेडी के फ्रंट पर मोर्चा संभाल लिया है। वो अक्सल सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने ऐसा ही पोस्ट शेयर किया जिसमें वो एक्ट्रेस सोनम कपूर की मिमक्री करती नजर आ रहीं हैं।

जैमी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बनी दिख रही है। वीडियो में जैमी ने माथे पर सिंदूर लगाया है और सोनम के एक्सेंट में बात कर रही हैं। जैमी इंग्लिश में बोल रही हैं, वो कई सारे शहरों और देशों के नाम ले रही हैं और साथ ही कई महंगी गाड़ियों के भी नाम बता रहीं हैं। जैमी हू-ब-हू सोनम की कॉपी कर रही हैं। रिद्धिमा पंडित पर इसपर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाई और उन्होंने स्माइल इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए।  

जैमी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सोनम इज हियर, मेक वे’ इस वीडियो पर फैन्स पर जैमी को काफी सराह रहे हैं। वैसे तो जैमी अक्सर किसी न किसी की मिमक्री करती रहती हैं। पर इस बार उनका सोनम कपूर वाला लुक काफी पॉपुलर हो रहा है।

जैमी ने साल 2015 में फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो हाउसफुल 4 में गिगली का रोल प्ले करती नजर आई थीं। हाल ही में आई फिल्म भूत पुलिस में जैमी की जबरदस्त अभिनय की लोगों ने तारीफ भी की

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency