केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की..

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कभी भी देश का प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी ने 2004 में मौका मिलने पर उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। अब समय बीत चुका है, यह अवसर उन्हें अब नहीं मिलेगा।

‘2024 चुनाव में कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी’

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कारवां तेज गति से आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी उनकी जगह नहीं ले पाएंगे। यदि राजग 2024 में 400 से ऊपर सीटें जीत रही है, तो राहुल प्रधानमंत्री कैसे बन सकते हैं। आठवले ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने किया दावा

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि राहुल गांधी को 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना 2024 में ही तय होगा, लेकिन अगर आप हमसे पूछें तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।

7 सितंबर को शुरु हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र और हरियाणा के को कवर कर चुकी है। शनिवार को दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency