जानें कांग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर क्या बोले राजेश ठाकुर

आज (28 दिसंबर) को कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। झारखंड कांग्रेस ने भी राजधानी रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में समारोह का आयोजन किया। झारखंज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है और इसे बरकरार रखने में एक-एक कार्यकर्ता ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ता की पहचान करती है और सही वक्त पर सेवा का मौका भी देती है। उन्होंने कहा कि बीते 40-50 वर्षों में नेता से लेकर कार्यकर्ता तक ने निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की है। कुछ पाने की लालसा नहीं रखी। यही निस्वार्थ भाव पार्टी को मजबूत बनाती है। 

झारखंड के कार्यकर्ताओं ने शानदार काम किया
राजेश ठाकुर ने कहा कि निस्वार्थ सेवा और मेहनत की बदौलत आज झारखंड कांग्रेस पूरे देश में अव्वल है। चाहे वो जनजागरण का मसला हो या गौरव यात्रा का। हमारे कार्यकर्ताओं ने बढ़िया काम किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को बनाए रखने और उसे मजबूत करने में जिन तत्वों की जरूरत होती है, हमारे कार्यकर्ताओं ने बीते कई वर्षों से उसे बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हमें लगातार हमारे शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वर्षों से लंबित कमिटियों का गठन किया गया। 20 सूत्री और 15 सूत्री का गठन किया गया है। प्रखंड स्तर पर कमिटियों का गठन करके अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। ऐसे में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो निर्देश था संगठन को मजबूत करने का, हमलोग उस लक्ष्य के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर कर लिया जाएगा। 

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमें राहुल गांधी का संकल्प पूरा करने की दिशा में कार्य करना है। मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। कार्यकर्ताओं-नेताओं ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया है। 

कांग्रेस का मुख्य ध्येय राष्ट्रहित और जनसेवा ही है
राजेश ठाकुर ने कहा कि स्थापना से लेकर आज तक कांग्रेस का मुख्य ध्येय सिर्फ राष्ट्रहित और जनसेवा ही रहा है। कहा कि भारत का इतिहास जिस पार्टी का त्याग, समर्पण और सशक्त नेतृत्व क्षमता से अलंकृत है। उन्होंने कहा कि यही पार्टी देश के सुनहरे भविष्य की फिर कहानी लिखेगी। राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश के लिए कल भी बहुत जरूरी थी और आज भी बहुत जरूर है। उन्होंने कहा कि कल इसी विचारधारा के बूते हमने अंग्रेजों को खदेड़कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी। आज भी इसी विचारधारा के बल पर हम देश से अन्याय और नफरत को मिटाएंगे। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency