धामी सरकार नए साल में इस कानून को लागू करने की तैयारी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए साल-2023 में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी (UCC)  को लागू करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने नववर्ष पर प्रदेशवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करेगी।

शनिवार को सीएम धामी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को जारी संदेश में कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार को पुन: पूर्ण बहुमत से विजय बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार चहुंमुखी विकास एवं सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के संकल्प को लेकर कार्यरत है। 

धामी ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में अपने वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू करने को उच्च स्तरीय कमेटी बनाई थी। यह कानून असमान निष्ठाओं को दूर करके प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करेगा। इसके साथ ही दो ऐतिहासिक विधेयक उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) और उत्तराखंड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक सदन से पारित कर कानून बनाए हैं।

अब प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला नीति, सीमांत क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार,  दून-मसूरी रोपवे, खरसाली से यमुनोत्री रोपवे का निर्माण, मानसखंड योजना के तहत कुमाऊं क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिरों में सुविधाओं का विकास, पिथौरागढ़ के लिए 20 सीटर एयरक्राफ्ट की सेवा शुरुआत करने के लिए संकल्पबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency