ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया..

ओडिशा में सरकारी नौकरी के इच्छुक और ओडिशा पीसीएस परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा (ओसीएस) परीक्षा 2022 के अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा 30 दिसंबर 2022 को जारी विज्ञापन (सं.17/2022-23) के अनुसार ओपीएससी एसीएस परीक्षा 2022 का आयोजन ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों/सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 683 पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा। इन सेवाओं में ओडिशा प्रशासनिक सेवा ग्रुप-ए (जूनियर ब्रांच), ओडिशा को-ऑपरेटिव सर्विस ग्रुप बी, ओडिशा लेबर सर्विस ग्रुप बी, ओडिशा रेवेन्यू सर्विस ग्रुप बी, ओडिशा ट्रांसपोर्ट सर्विस ग्रुप बी और ओडिशा टैक्सेशन एण्ड एकाउंट्स सर्विस ग्रुप बी शामिल हैं।

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, opsc.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले ओपीएससी ओसीएस प्रिलिम्स 2022 अप्लीकेशन लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होनी प्रस्तावित है और उम्मीदवार 16 फरवरी तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता मानदंड

ओडिशा पीसीएस परीक्षा 2022 अधिसूचना PDF के मुताबिक वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री ली हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक न हो, यानि उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1984 के पहले और 1 जनवरी 2001 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, ओडिशा राज्य के मूल निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency