घर पे आप रसमलाई बनाना चाहते हैं, तो ट्राई करें ये रेसिपी..

आप घर पर भी इस आसान विधि से रसमलाई बना सकते हैं। फेस्टिवल के मौके पर आप इसे मेहमानों को परोस सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

छेने के रसगुल्ले, 1/2 लिटर दूध, 100 ग्राम चीनी, 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, केवड़ा वाटर

विधि :

– सबसे पहले दूध को उबालें और इसमें चीनी व इलायची पाउडर मिला दें।

-अब रसगुल्लों को हल्का प्रेस कर के उनका रस निकाल कर अलग कर लें।

– फिर दूध में रसगुल्ले डाल कर कुछ देर और उबालें।

– अब केवड़ा वाटर मिला कर आंच से उतार लें।

– पिस्ता व बादाम से गार्निश कर परोसें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency