सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा-यह पहली सरकार है जिसने अत्याचार करने में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया….

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पूरी पार्टी किसान आंदोलन के साथ है। उन्होंने लखीमपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार को हटाना है तो पहले प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। अखिलेश यादव बुधवार को शाहजाहांपुर के बंडा के गुरुद्वारा नानकदेवपुरी के कार्यक्रम बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को किसानों व सिखों ने ही जिंदा रखा है। साल भर बाद भी किसान आंदोलन इन्हीं के बल पर चल रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने अत्याचार करने में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया। किसानों व सिखों को कुचला जा रहा है। केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अहंकार में हैं। जबकि इन्हीं की सरकार में हत्या के आरोपित आइपीएस व पुलिस वाले फरार घूम रहे हैं। उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। गोरखपुर में व्यापारी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को न्याय नहीं मिल पा रहा। अगर कोई इनके हक में आवाज उठाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

सीएम योगी पर निशाना साधाः सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी वह होता है जो दूसरों के दुखों को समझता है। कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं होता है। योगी वह है जो माया से दूर रहे, लेकिन हमारा सीएम न माया से दूर है, न कुर्सी से। वह किसी के दुख दर्द को नहीं समझते। अखिलेश ने वहां मौजूद किसान व सिख समाज के लोगों से कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार से प्रताड़ित सभी लोगों की लड़ाई सपा लड़ेगी। अखिलेश यादव शहर में पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद कुमार सिंह व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के आवास पर भी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency