चोरों ने वापस की बाइक, जहां से चुरा ले गए थे, लाकर वहीं कर दी खड़ी…

अंबा बाजार में बाइक चोरी की घटना में एक नया मोड़ आ गया है। कुटुंबा थाना क्षेत्र के बेदौलिया गांव निवासी रंजीत कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे की पैशन प्रो बाइक बीआर 26 बी 1144  शनिवार को अम्बा नबीनगर रोड के नाला के समीप से चोरों ने चुरा ली थी। बुधवार को चोरों ने बाइक वापस वहीं पर लाकर खड़ी कर दी, जहां से चुरा ले गए थे। लोगों की माने तो चोरों ने बाइक अहले सुबह इस स्थल पर छोड़ा है। दरअसल चोरों ने पुलिस के साथ फालतू पंगा से बचने के लिए बाइक लौटा दी है।

उल्लेखनीय है कि बाइक चोरी की घटना में अम्बा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मामले में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सक्रियता बढाई। बाइक ढूंढने के लिए अम्बा में लगे कई सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगालना शुरू किया। शायद बाइक चोरों को इसकी भनक लग गयी और उन्‍होंने फालतू के पंगे से बचने के लिए बाइक को वापस वहीं खड़ा कर दिया, जहां से चोरी की थी। तथ्य यह भी है कि बाइक चोर गिरोह के कुछ सदस्य अम्बा में भी रहते हैं। पूर्व के थानाध्यक्ष ने उन्हें संरक्षित कर रखा था। शिकायत के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। ऐसे में उनका मनोबल अवश्य मजबूत हुआ होगा। अब जब दर्जनों बाइक की चोरी अम्बा से हुई है तब वरीय अधिकारियों ने पुलिस की शिथिलता पर फटकार लगाई। पुलिस ने भी हालिया बाइक चोरी बरामदगी के लिए जोर लगाना शुरू किया। एक दो बाइक बरामदगी से निश्चय हीं पुलिस की कर्तव्यपरायणता की जय जयकार होगी। हालांकि जब से थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार भारती आये हैं तो इन्होंने ऐसे कांड पर अपनी तत्परता दिखायी है।

उन्‍होंने कहा कि पूर्व में चोरी गयी बाइक के संबंध में तभी पता चलेगा जब चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी होगी। अगर पुलिस अनुसंधान को यहीं विराम देगी तो घटनाएं थमने के बजाय बढेगी। फिलहाल बाइक को एस आई अनंत कुमार थाने ले गए हैं और आवश्यक कार्रवाई में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency