भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गठन, पंजाब से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी व सोम प्रकाश को किया शामिल

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें पंजाब से जुड़े दो केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सोमप्रकाश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया है। हरदीप पुरी भाजपा के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं। पुरी 2014 में बनी मोदी सरकार में भी मंत्री रहे और अभी भी मंत्री हैं। पुरी मोदी मंत्रिमंडल में सिख चेहरा है।

हरदीप पुरी ने पिछला लोकसभा चुनाव अमृतसर से लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। भारतीय विदेश सेवा के 1974 बैच के अफसर रह चुके हरदीप पुरी यूपी से राज्यसभा के सदस्य हैं। हरदीप पुरी के दादा जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। वह भी उस समय वहां फंसे थे। हरदीप पुरी ने जलियांवाला बाग की विजिटर बुक में इसका जिक्र किया था। हरदीप पुरी को विदेश नीति व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों का जानकार माना जाता है।

हरदीप पुरी न्यूयार्क में अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान के उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। यही नहीं, हरदीप पुरी संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद निरोधी समिति के चैयरमैन पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा पुरी ब्रिटेन व ब्राजील में भारत के राजदूत रह चुके हैं। 

वहीं, सोम प्रकाश होशियापुर से भाजपा के सांसद हैं। उन्हें विजय सांपला के स्थान पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इस सीट पर सोम प्रकाश ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी डा. राज कुमार चब्बेवाल को शिकस्त दी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा का अकाली दल के साथ गठबंधन था।होशियापुर से जीत के बाद पार्टी ने सोमप्रकाश को केंद्र में मंत्री बनाया और अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सोमप्रकाश पंजाब में भाजपा के प्रमुख एससी चेहरा हैं। उनको कार्यकारिणी में शामिल किए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency