लखीमपुर जाने की जिद पकड़े सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की….

लखीमपुर जाने की जिद पकड़े सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। बाहर निकलने के प्रयास में जुटे पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व  अन्य सपाइयों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने कार्यालय में जुटे सपाइयों को खदेड़ दिया। लखीमपुर विवाद के बाद नेताओं का आना-जाना लगा है।

गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी लखीमपुर गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री के बाद शुक्रवार को जिले के सपा पदाधिकारी लखीमपुर जाने के फिराक में थे। सपाइयों के लखीमपुर जाने की भनक लगते ही पुलिस ने कार्यालय के पास बैरिकेडिंग लगा दी। शहर कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस तैनात की गई। शहर कोतवाल व सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। कार्यालय से बाहर निकलते ही सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। पूर्व विधायक, सपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस गाड़ी के आगे बैठ गए सपाईः पुलिस ने जब सपा नेताओं को गिरफ्तार किया तो सपा कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के आगे बैठ गए। नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पुलिस ने सपाइयों को सड़क से हटाया और नेताओं को लेकर पुलिस लाइन चली गई। गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ता भी चले गए। 

देर तक हंगामा व धक्का मुक्कीः सपाईयों के लखीमपुर जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की हुई। सपा कार्यकर्ता सड़क पर आना चाहते थे और पुलिस उन्हें कार्यालय में ही रोकना चाहती थी। कार्यालय से बाहर न निकल पाने पर सपाइयों ने काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने रस्सी व बैरिकेडिंग के सहारे उन्हें रोका।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency