आज हल्द्वानी पहुचेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, तीन दिन लामाचौड़ में चलेंगे कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत शुक्रवार की रात हल्द्वानी पहुंच जाएंगे। शनिवार से तीन दिन तक लामाचौड़ स्थित आम्रपाली संस्थान में होने वाली संघ की अलग-अलग बैठकों के अलावा वह परिवार सम्मेलन में शामिल होंगे। सर संघचालक के प्रवास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। गुरुवार को दिन भर पदाधिकारी आम्रपाली में जुटे रहे। इसके अलावा पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में लगी रही।

सर संघचालक दिल्ली से शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रेन से रुद्रपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे। शनिवार से बैठकों व अन्य क्रार्यक्रमों का दौर चलेगा। अंतिम दिन वह प्रचारकों की बैठक लेंगे। तीन दिनी प्रवास कार्यक्रम के तहत सात महत्वपूर्ण गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों को सक्रिय किया जाएगा। बाद में पदाधिकारियों के माध्यम से स्वयंसेवकों तक यह संदेश पहुंचेंगे। धर्म जागरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव, गोसंवर्धन, ग्राम विकास जल व पर्यावरण संरक्षण इसमें शामिल है। इन सभी मुद्दों को लेकर अलग-अलग चरण की बैठकों में चर्चा होगी। कार्यक्रम के संचालन को लेकर जिम्मेदारी बंट चुकी है। 11 अक्टूबर को सर संघचालक दिल्ली को रवाना हो जाएंगे

2025 में संघ के 100 साल पूरेसह प्रांत प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी ने बताया कि 2025 में आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे। समाज के लिए किए गए कार्य, उपलब्धि के अलावा नई गतिविधियों के संचालन को लेकर भी प्रवास कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency