एक बार फिर बदली रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकीऔर रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट…

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी। इस फिल्म से फिल्मेकर करण जौहर लंबे वक्त के बाद बतौर निर्देशक नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी और ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म जुलाई में रिलीज होगी और पोस्टर रिलीज करके इस बात का आधिकारिक ऐलान किया गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की स्टारकास्ट के साथ ही साथ करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। 28 जुलाई 2023 को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होगी। याद दिला दें कि पहले रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट दो बार बदल चुकी है। सबसे पहले फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, फिर उसके बाद अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म जुलाई के आखिर में रिलीज होगी।

क्या है स्टारकास्ट
बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की प्रेम कहानी में जया बच्चन , धर्मेंद्र, शबाना आजमी , रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। सिर्फ रणवीर सिंह और आलिया ही नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर धर्मेंद्र को देखने के लिए भी फैन्स एक्साइटिड हैं।

फिल्म में हो सकते हैं 8-9 गाने
बता दें कि प्रीतम-अमिताभ भट्टाचार्य की संगीत जोड़ी फिर से एक बार इस फिल्म में  नजर आएगी, जिसने करण जौहर की आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए संगीत दिया था। बताया जा रहा है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा,  शशांक  खैतान और  सुमित रॉय द्वारा लिखित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फ़िल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency