पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान का हुआ निधन

पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान का रविवार को निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। उन्हें पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता था। आज सुबह ही उनका निधन हुआ है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कादिर खान की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात को उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद आज सुबह 7:04 बजे उनका निधन हो गया। डाक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु फेफड़ों के खराब होने से हुई है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक और अन्य संघीय मंत्रियों ने वैज्ञानिक के निधन पर दुख व्यक्त किया है।खट्टक ने उर्दू में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘डा अब्दुल कादिर खान के दुखद निधन पर गहरा दुख हुआ। यह बहुत बड़ी क्षति है। पाकिस्तान हमेशा राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं का सम्मान करेगा। राष्ट्र हमारी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में उनके योगदान के लिए उनका ऋणी है।’ अब्दुल कादिर खान को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है।

 

उन पर वैश्विक परमाणु प्रसार में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। खान ने 2004 में उत्तर कोरिया, लीबिया को परमाणु हथियार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में मदद करने की बात कबूल की थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency