आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 में बांग्लादेशियों ने बसा रखी थी बस्ती…

आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 (सिकंदरा) में बांग्लादेशियों ने बस्ती बसा ली थी। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के इनपुट पर शनिवार की रात सिकंदरा पुलिस ने बस्ती में छापा मारा। मौके से 13 महिलाएं, 15 पुरुष और 12 साल से अधिक उम्र वाले चार बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। एक साल से सात साल की उम्र वाले आठ बच्चे भी पकड़े गए। उन्हें आरोपित नहीं बनाया गया है। वे बिना मुकदमे माता-पिता के साथ जेल भेजे गए हैं।

पकड़े गए बांग्लादेशियों ने फर्जी तरीके से अपने आधार कार्ड बनवा लिए थे। भारतीय बनकर रह रहे थे। कबाड़ और कूड़ा बीनने का काम करते थे। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल को आगरा आना है। तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। पिछले चार माह से आईबी बांग्लादेशी घुसपैठियों पर काम कर रही थी। चार लोग पासपोर्ट पर वीजा लेकर बांग्लादेश से आए थे। उनके रुकने के ठिकाने की छानबीन से इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सुराग जुटाए।

200 से ज्यादा बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसने के करीब आईबी
ताजनगरी में शनिवार देर रात 32 बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़े गए। 200 से अधिक बांग्लादेशी अभी आगरा में और रह रहे हैं। आईबी उन पर शिकंजे के लिए गोपनीय रूप से काम कर रही है। कार्रवाई ने एक बार फिर लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) की सक्रियता पर सवाल उठा है। अक्तूबर 2019 में सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में बंग्लादेशियों की बस्ती पकड़ी गई थी। बस्ती बसाने वाला ठेकेदार बन गया था। उसने आगरा में प्लाट तक खरीद लिए थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency