आईए जानें किस मामले में स्वामी प्रसाद के खिलाफ दिल्ली में भी दर्ज हुई शिकायत

रामचरितमानस की प्रतियां जलाने की घटना पर विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर अब दिल्ली के पश्चिम विहार थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत महादेव सेना के अध्यक्ष पंकज नंदा ने दर्ज कराई लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले को यूपी के संबंधित जिला प्रशासन को रेफर कर दिया है। दिल्ली पुलिस में शिकायत देने वाले नंदा का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस का अपमान किया जिसको लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हाल ही में मध्य प्रदेश में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।

दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ दिल्ली के पश्चिम विहार थाने में उक्त शिकायत दर्ज कराई गई है। महादेव सेना के अध्यक्ष पंकज नंदा ने इस शिकायत में आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान के कारण रामचरितमानस का अपमान हुआ है। बीते दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस घटना को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ अब तक कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुके हैं। 

हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्या का कहना है कि कहीं भी रामचरितमानस की एक भी कॉपी जलाई नहीं गई है। रामचरितमानस की प्रति जलाने का जो वीडियो सामने आया है, दरअसल वह तख्तियों पर लिखे स्लोगन थे। उन्होंने घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार को रामचरितमानस से आपत्तिजनक अंशों को बाहर कर देना चाहिए। इस पुस्तक को बैन कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था- मैं लगातार धर्म की आड़ में पाखंड का विरोध करता रहा हूं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency