आएये जानते है कौन बने झारखंड के नए राज्यपाल…

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है। गौरतलब है कि रमेश बैस ने 6 जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। फरवरी 2023 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बना दिया है। इस छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री के साथ उनका टकराव खासी चर्चा में रहा। 

राष्ट्रपति भवन ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

बता दें कि ना केवल झारखंड और महाराष्ट्र बल्कि कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर ने इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणांचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे। शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। गुलाबचंद कटारिया असम के नए राज्यपाल होंगे वहीं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल रहीं अनुसुइया उइके को अब मणिपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं मणिपुर के राज्यपाल रहे एल गणेशन को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल होंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा जो अब तक अरुणांचल प्रदेश के राज्यपाल थे उन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency