हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सराय मंसूरपुर के पास हुआ सड़क हदसा, कई यात्री घायल

बिहार के बेतिया से पटना जा रही बस सोमवार देर रात वैशाली में हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सराय मंसूरपुर के पास हुआ। ट्रक से टकराने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पटना रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक एनएच 22 पर सोमवार रात करीब 2 बजे यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भिड़ंत्त हो गई। बस बेतिया से पटना जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। 

वहीं ड्राइवर प्रभाकर झा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वह महुआ के करियों गांव का रहने वाला है और लंबे समय से चालक का काम कर रहा है। प्रकाश कुमार नाम के यात्री ने बताया कि बस में करीब 45 लोग सवार थे। उनमें से अधिकतर लोगों को चोट लगी है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency