राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने लगेगी…

पछुआ हवा के प्रभाव से बिहार के 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। गुरुवार से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने लगेगी। मंगलवार को राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड में व़ृद्धि हुई लेकिन, पटना के तापमान में विशेष बदलाव नहीं आया । दिन में धूप निकलने के बावजूद कई जगहों पर ठंडी पछुआ हवा का प्रभाव बना रहा।

मंगलवार को बांका राज्यभर में सबसे ठंडा रहा और यहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.8 डिग्री पर आ गया। नवादा में न्यूनतम तापमान में 8.7 डिग्री की गिरावट से ठंड में वृद्धि हुई। बांका में 3.4 डिग्री, पूर्णिया में 2.3 डिग्री, भागलपुर में तीन डिग्री, औरंगाबाद में 6.5 डिग्री, जबकि रोहतास में 4.5 डिग्री की कमी न्यूनतम तापमान में देखी गई। राज्य के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई है।

पटना में तापमान में बदलाव नहीं देखा गया।  राजधानी में मंगलवार को अच्छी धूप खिली। सुबह में हवा का प्रवाह तेज रहा, लेकिन दोपहर बाद इसकी तेजी में कमी आई। मौसमविदों के अनुसार राज्य में आज भी न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। गुरुवार से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने लगेगी। शुक्रवार से शनिवार तक पटना सहित राज्यभर में औसत तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान राज्यभर में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव रहेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency